बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS: दो सीटों पर ‘दम’ दिखाने RJD सुप्रीमो रवाना, तेजस्वी और जगदानंद सिंह भी हैं साथ, विरोधियों के लिए कहा....

BREAKING NEWS: दो सीटों पर ‘दम’ दिखाने RJD सुप्रीमो रवाना, तेजस्वी और जगदानंद सिंह भी हैं साथ, विरोधियों के लिए कहा....

PATNA: बिहार विधानसभा उपचुनाव की दोनों सीटों पर चुनाव प्रचार करने का आज आखिरी दिन है। इसका पूरा-पूरा फायदा राजद ने उठाया है औऱ आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दोनों सीटों पर जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके साथ छोटे बेटे तेजस्वी यादव और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी मौजूद रहे।

राजद सुप्रीमो पहले तारापुर जाएंगे। वह तारापुर जिला के गाजिपुर के ईदगाह मैदान से जनता को संबोधित करेंगे। तारापुर में करीब एक घंटे के कार्यक्रम के बाद लालू यादव दरभंगा के कुशेश्वरस्थान के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां के झंडा हाईस्कूल मैदान से राजद सुप्रीमो दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। रवाना होने से पहले लालू यादव को चॉपर में बैठने में थोड़ी परेशानी जरूर हुई, मगर उनका जोश बिल्कुल हाई है और वह अन्य लोगों से ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे थे। हो भी क्यों ना, लंबे अरसे बाद आज वह जनता से रू-ब-रू होने जा रहे हैं, जिसकी संतुष्टि उनके चेहरे पर साफ दिखी।


पत्रकारों के सवाल पर दिए बेबाक बयान

तारापुर रवाना होने से राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव मीडिया से मुखातिब भी हुए और उनके सवालों पर बेबाकी और अपने ही अंदाज में बयान दिया। राजद सुप्रीमो ने कहा कि हमारी पार्टी क्लीन स्वीप करेगी, दोनों सीटों पर हमारी जीत पक्की है। बाकी किसी और के जीतने का सवाल ही पैदा नहीं होता है।

सोनिया गांधी से बातचीत पर स्पष्ट की स्थिति

इसके अलावा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से बातचीत के सवाल पर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हमारी उनसे बातचीत हुई है। हमने सोनिया गांधी से मांग की है कि ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई जाए। सभी पार्टियों को एक प्लेटफार्म पर लाने और वार्ता करने की बात की गई। बिहार कांग्रेस के नेता भले कुछ भी बातें करें, लेकिन सोनिया गांधी औऱ कांग्रेस आलाकमान से हमारा रिश्ता अटूट है।

 

Suggested News