बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: पशुपति पारस ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, तो अब इन्हें मिली खास जिम्मेदारी

 BREAKING: पशुपति पारस ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, तो अब इन्हें मिली खास जिम्मेदारी

PATNA: लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए के तरफ से एक भी सीट नहीं मिलने से नाराज पशुपति पारस ने बीते दिन केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पशुपति पारस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। वहीं पूर्व केंद्रीय पशुपति पारस की जगह अब कैबिनेट की जिम्मेवारी किरेन रिजिजू को मिल गया है। बता दें कि पशुपति पारस फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीय मंत्री थे। 

वहीं उनके इस्तीफे के बाद अब पारस की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री किरेन रिजिजू संभालेंगे। दरअसल, राष्ट्रपति के प्रेस सचिव की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत की राष्ट्रपति ने, प्रधानमंत्री की सलाह के अनुसार, संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत, केंद्रीय मंत्रिपरिषद से पशुपति कुमार पारस का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री की सलाह के अनुसार, राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि कैबिनेट मंत्री किरेन रिजिजू को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज मंत्रालय का प्रभार सौंपा जाए।

बता दें कि, पशुपति पारस ने बीते दिन प्रेस कॉप्रेंस कर अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। वहीं उन्होंने इस दौरान यह भी कहा था कि एनडीए में उनके साथ नाइंसाफी हुई है। हालांकि उन्होंने एनडीए से अलग होने को लेकर अब तक कुछ नहीं कहा है। वहीं माना जा रहा है कि पशुपति पारस राजद में शामिल हो सकते हैं। पशुपति पारस ने पहले ही हाजीपुर से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

हाजीपुर सीट को लेकर चिराग पासवान और पशुपति पारस में शुरू से ही लड़ाई रही है। एनडीए से पिछले कई सालों ने पशुपति पारस हाजीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।  वहीं अब एनडीए ने इस बार यह सीट चिराग पासवान को दिया है। जिससे पशुपति पारस नाराज हैं और बीते दिन केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा भी दे चुके हैं।

Suggested News