BREAKING : बिहार पुलिस की कैद से फरार हुआ बंदी, अस्पताल लाने के क्रम में चकमा देकर हुआ गायब, मची अफरातफरी

BREAKING : बिहार पुलिस की कैद से फरार हुआ बंदी, अस्पताल लाने

वैशाली। मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में लाया गया एक बंदी पुलिस को चकवा देकर भाग निकला। कैदी को भाग जाने के बाद पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूलने लगे हैं। पुलिस कर्मी इधर-उधर कैदी को ढूंढने लगे लेकिन  पुलिस की चंगुल से फरार हुए कैदी भागने में सफल रहा लेकिन पुलिसकर्मी के गिरफ्त में दोबारा नहीं आया है। 

दरअसल पुलिस गिरफ्त से भागे गए कैदी सन्नी कुमार बताया गया है। जिसे हाजीपुर नगर थाना के पुलिस ने शराब मामले में ही हाजीपुर से गिरफ्तार किया था। और उसे जेल भेजने से पहले नगर थाना के पुलिस मेडीकल जांच के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर लाया था।

इस संबंध में नगर थाना के पुलिस कर्मी मोहन सिंह ने बताया कि नगर थाना से छः कैदी को लाया गया था मेडिकल जांच के लिए लेकिन एक भाग गया है। भागे गए कैदी का नाम सन्नी है उसके कमर में रस्सी बंधी थी जिसे खोलकर भाग गया है। 

Nsmch

कैदी भागने का सिलसिला कोई पुराना नहीं है। जिले के अलग अलग थानों से भी कई कैदी सदर अस्पताल हाजीपुर से मेडिकल जांच के दौरान भाग गए हैं। भागने के बाद पुलिस हाथ पांव मारने लगते है लेकिन कैदी के साथ बरतने वाली सावधानियां नहीं बरती जा रही है। भागे गए कैदी को ढूंढने के लिए पुलिस काफी मशक्कत किया बावजूद इसके कैदी हाथ नही लगा हैं।