बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: बिहार के गया में दिनदहाड़े 14 लाख की लूट, मैनेजर को सरेआम मारी गोली...

BREAKING: बिहार के गया में दिनदहाड़े 14 लाख की लूट, मैनेजर को सरेआम मारी गोली...

GAYA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गया का है। जहां दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने 14 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया है। वहीं अपराधियों ने मैनेजर को सरेआम गोली मार दी है।इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। 

दरअसल, पूरा मामला गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के नया बाजार स्तिथ होटल वेलकम की है। जहां बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर एयरटेल कंपनी के कार्यलय में दिनदहाड़े घुसकर कर हथियार के बल पर 14 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है। वही अपराधियों ने घटना को अंजाम देकर सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। 

वहीं लूट की विरोध करने पर अपराधियों ने मैनेजर को सरेआम गोली भी मार दी है। इस घटना में मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी अपराधी बाइक पर सवार थे और हेल्मेट पहनकर घटना को अंजाम दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना के पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले के जांच मे जुटी गई है। 

जानकारी अनुसार घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके से इस कांड में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने दो बाइक भी बरामद किया है। फिलहाल घायल मैनेजर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी इलाज जारी है। वहीं पुलिस फिलहाल इस मामले में जांच कर रही है। 


गया से मनोज की रिपोर्ट 

Editor's Picks