बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दरभंगा में आपसी वर्चस्व लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो युवक गंभीर रुप से जख्मी, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

दरभंगा में आपसी वर्चस्व लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो युवक गंभीर रुप से जख्मी, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

DARBHANGA:  दरभंगा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आपसी वर्चस्व को लेकर ताबड़तोड़ गोलियां चली है। इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। दोनों की हालात गंभीर बताई जा रही है। आनन-फानन में लोगों दोनों जख्मी युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दरअसल, मामला जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कैदराबाद का है। जहां आपसी वर्चस्व को लेकर गोलियां चली है। बताया जा रहा कि इस घटना में दो लोगों की गोली लगी है एक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरे युवक को इलाज के लिए DMCH में भर्ती कराया गया है।

घायल लोगों में विश्वविद्यालय थाना के सुंदरपुर निवासी महावीर ठाकुर का पुत्र नवल ठाकुर को डीएमसीएच इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं, छोटू यादव और तरुण पासवान कैदराबाद निवासी है। जिनका इलाज दरभंगा के निजी अस्पताल में चल रहा है। उधर, घटना को देकर भाग रहे एक बदमाश सरवर आलम को स्थानीय लोगों ने पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में पुलिस इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया है। वहीं सूचना मिलते ही दरभंगा के वरीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। स्थानीय लोगों की माने तो 8 की संख्या में बदमाश मौके पर घटना को अंजाम देने पहुंचे थे।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वरीय अधिकारी अपने दलबल के साथ पहुंचकर घटना छानबीन में जुट गए। वहीं घटना स्थल के एक घर के पास पुलिस ने छापेमारी कर एक अन्य बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं डीएमसीएच में इलाजरत सुंदरपुर निवासी नवल कुमार ठाकुर का कहना की मेरा दुकान नाका नंबर दो के पास है। मां दुर्गा का मंदिर पर पूजा कर उसी गली से हम अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान दो लोगों के बीच झगड़ा हो रहा था। हम झगड़ा को समझ नहीं पाए और चलते रह गए। इस बीच फायरिंग की आवाज सुनाई दी और एक गोली मेरे पांव में लग गई। 

घायल छोटू यादव ने कहा कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त हम मंदिर में पूजा पर बैठे हुए थे। इस बीच कुछ लोग दौड़कर मंदिर पर आए और बोला की तरुण भैया के साथ कुछ लोगमारपीट कर रहे हैं। तरुण मंदिर संरक्षण परिषद के पदाधिकारी हैं। इसलिए हम लोग दौड़कर वहां पर गए। तो देखा कि वह बेहोशी की हालत में थे। हम लोगों ने जब इसका विरोध किया तो, बदमाश ने हमलोगों के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान हमारे पांव में गोली लग गई।

वहीं, इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने कहा कि कैदराबाद में गोलीबारी की घटना घटित हुईं है। जिसमें दो लोगों की गोली लगने की बात सामने आई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले को शांत किया है। वहीं उन्होंने बताया कि गोली चलाने वाले बदमाश को स्थानीय लोगों ने मारपीट किया है। जिसको इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। वहीं उन्होंने कहा कि दो व्यक्ति की गोली मिलने की सूचना है। दोनों फिलहाल खतरे से बाहर है। घटना के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नही हुआ है। पुलिस पदाधिकारी द्वारा अनुसंधान चल रहा है।



Suggested News