बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर दियारा में खेती के विवाद को लेकर दबंगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

भागलपुर दियारा में खेती के विवाद को लेकर दबंगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

BHAGALPUR : बीस फरवरी को औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना के गंगा दियारा क्षेत्र में मक्का के खेती को लेकर विवाद में फायरिंग की सूचना भागलपुर पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक नगर एवं स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घटना की छानबीन की। 

इस मामले में गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के निगरानी, पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में नाथनगर, बरारी, औद्योगिक प्रक्षेत्र, इस्माईलपुर, परबता थाना, सी०आई०ए०टी० टीम एवं STF के संयुक्त टीम के साथ छापेमारी की गई। 

छापेमारी के क्रम में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार युवक में गुटरंगा मंडल और कुंदन मंडल  शामिल है। पुलिस उनसे पुछ्ताछ करने में जुटी है। 

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट

Suggested News