बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी का गहना पहुंचाने जा रहे सर्राफा कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली, लाखों के जेवहरात लेकर फरार

शादी का गहना पहुंचाने जा रहे सर्राफा कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली, लाखों के जेवहरात लेकर फरार

MOTIHARI : जैसे जैसे कोरोना का असर कम होता जा रहा है। लूटपाट की घटनाओं में तेजी आने लगी है। ताजा मामला केसरिया थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक सर्राफा कारोबारी को गोली मार दी  और उनके पास रखे हुए लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए। वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने हालत को चिंताजनक बताते हुए मोतिहारी रेफर कर दिया।  इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। घायल कारोबारी का नाम संतोष कुमार बताया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार केसरिया थाना क्षेत्र के सोनरापुर के स्वर्ण व्यावसायी लगन के जेवरात देने बाइक से जा रहे था। इतने में अपाचे बाइक सवार तीन अपराधियो ने स्वर्ण व्यावसायी को घेर लिया और उनसे गहनों का बैग छिनने की कोशिश करने लगे। जब कारोबारी ने इसका विरोध किया तो लुटेरों ने उन्हें गोली मार दी और  जेवहरात लूट कर फरार हो गए। गोली लगने से जख्मी स्वर्ण व्यावसायी को स्थानीय ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए मोतिहारी रेफर कर दिया।

पुलिस के अनुसार स्वर्ण व्यावसायी के बेहोश होने के कारण लूट के कारणों का सही पता नही लग सका है। सूचना पर पुलिस पहुच जांच में जुटी है। पुलिस का कहना लुटेरों की पहचान की कोशिश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


Suggested News