बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वाराणसी से कोलकात्ता जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, पटाखों के शोर के बीच मची चीख पुकार

वाराणसी से कोलकात्ता जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, पटाखों के शोर के बीच मची चीख पुकार

AURANGABAD : औरंगाबाद जिला मुख्यालय स्थित नगर थाना क्षेत्र के जीटी रोड रतनुआ गांव के समीप रविवार देर रात करीब दो बजे वाराणसी से कोलकात्ता जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सभी यात्री कोलकात्ता के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस के साथ शहर के समाजसेवियों ने सभी को बस बाहर निकालकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो यात्रियों की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। अन्य सभी यात्रियों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों की स्थिति सामान्य बताई जाती है। 

जानकारी के अनुसार, सभी यात्री बंगाल के कोलकाता के निवासी हैं। सभी यात्री उत्तर प्रदेश के वाराणसी गए थे। वाराणसी से बस द्वारा कोलकाता जा रहे थे, तभी रतनुआ गांव के समीप बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

नगर थानाध्यक्ष पंकज सैनी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। सभी घायलों का उपचार किया गया है। सभी वाराणसी से कोलकाता जा रहे थे। 


Suggested News