बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पहाड़ के पानी से गंगा में उफान, बक्सर में हाई अलर्ट....

पहाड़ के पानी से गंगा में उफान, बक्सर में हाई अलर्ट....

बक्सर : जिले में  गंगा का रौंद्र रूप देखने को मिल रहा है। गंगा के उद्गम क्षेत्र में हो रही भारी बारिश और कानपुर एवं झांसी से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। वृद्धि के बीच अभी और ऱफ्तार बढ़ने की सम्भावना है। 

हालांकि सम्भावनाओं को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद बना हुआ है। जिले में हाई अलर्ट के बाद छुट्टियों को कैंसिल किया गया है, कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने का आदेश जारी किया गया है. 

गंगा नदी के जलस्तर में ऊफान ने  रेड लेबल पार कर लिया है। इस बीच जलस्तर बढ़ने का क्रम लगातार जारी है। आशंका है कि दो से तीन दिनों में गंगा एक बार फिर तूफानी ऱफ्तार पकड़ने वाली है। 

 डैम से छोड़े गए पानी  बक्सर पहुच रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने बक्सर से लेकर पटना तक अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना जताई है। इधर जलस्तर में तेजी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। वहीं, बक्सर-कोईलवर तटबन्ध की लगातार निगरानी की जा रही है।  

Suggested News