बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उपचुनाव: कैराना लोकसभा सीट पर रालोद और पालघर में भाजपा , बिहार की जोकीहाट विधानसभा सीट पर आरजेडी आगे

उपचुनाव: कैराना लोकसभा सीट पर रालोद और पालघर में भाजपा , बिहार की जोकीहाट विधानसभा सीट पर आरजेडी आगे

NEW DELHI :  तीन राज्यों की 4 लोकसभा और नौ राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर 28 मई को हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी है। कांग्रेस महाराष्ट्र की पलूस कडेगांव विधानसभा सीट बचाने में कामयाब रही है। यहां से विश्वजीत पतंगराव कदम को निर्विरोध चुना गया है। कैराना (यूपी) से रालोद और पालघर (महाराष्ट्र) लोकसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है।

BY-ELECTION-RLD-AHEAD-IN-KAIRANA-LOK-SABHA-SEAT-BJP-IN--PALGHAR-RJD-LEADS-JOKIHAT2.jpg

 वहीं उत्तर प्रदेश की नूरपुर विधानसभा सीट पर सपा, पंजाब के शाहकोट में कांग्रेस और प.बंगाल की महेशतला सीट पर टीएमसी आगे चल रही है। लोकसभा सीटों में- उत्तर प्रदेश की कैराना, महाराष्ट्र की पालघर, भंडारा-गोंदिया और नगालैंड सीटें शामिल हैं। बिहार के जोकीहाट में आरजेडी उम्मीदवार करीब 10 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

BY-ELECTION-RLD-AHEAD-IN-KAIRANA-LOK-SABHA-SEAT-BJP-IN--PALGHAR-RJD-LEADS-JOKIHAT3.jpg

कैराना समेत 3 लोकसभा सीटों के 123 बूथों पर ईवीएम खराब होने की शिकायतों के चलते 30 मई को दोबारा मतदान कराया गया था।

Suggested News