बहुत जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने किया ऐलान, अब इधर-उधर जाने का सवाल नहीं
PATNA : नौवीं बार मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने कहा है कि बीजेपी के साथ पहले भी थे, और आज भी हैं। हम विकास को आगे बढ़ाएंगे। हम बिहार के हित में काम करते रहेंगे। बिहार में बहुत जल्द मंत्रीमंडल का विस्तार करेंगे।
राजभवन में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम एनडीए के साथ पहले भी थे, बीच में कुछ समय के लिए दूसरे के साथ चले गए थे। अब फिर से वहीं आ गए हैं। अब इधर उधर जाने का सवाल ही नहीं है। मेरे साथ दो डिप्टी सीएम बने हैं।