बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के चार लोकसभा सीटों पर थम गया प्रचार, 38 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला, जानिए किस सीट पर कौन होंगे आमने सामने

बिहार के चार लोकसभा सीटों पर थम गया प्रचार, 38 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला, जानिए किस सीट पर कौन होंगे आमने सामने

PATNA : देश में पहले चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार का शोर आज शाम चार बजे थम गया है। इस चरण में बिहार की चार लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव कराये जायेंगे। जिसमें औरंगाबाद, जमुई, नवादा और गया शामिल है। 19 अप्रैल को इन सभी सीटों पर चुनाव कराये जायेंगे। जिसमें 38 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। प्रचार के अंतिम दिन आज अलग अलग पार्टियों ने इन चार सीटों पर दम लगा दिया। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने गया, जमुई और बांका में जनसभा को संबोधित किया। इसके पहले प्रचार के लिए प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी बिहार आ चुके हैं। 

हालाँकि इन लोकसभा सीटों की बात करें तो गया में एक ओर जहाँ एनडीए प्रत्याशी के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीँ पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत यहाँ से महागठबंधन के उम्मीदवार हैं। गया लोकसभा क्षेत्र में कुल 18 लाख 16 हजार 815 मतदाता हैं। इनमें 944230 पुरुष और 872565 महिला वोटर जबकि 20 अन्य हैं। 1879 मतदान केंद्र और 1410 भवन हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहाँ से जदयू के विजय मांझी चुनाव जीत चुके है। तब उन्हें भाजपा का समर्थन प्राप्त था। इस बार हम के जीतनराम मांझी को जदयू, भाजपा का समर्थन प्राप्त है। इस तरह गया में कुमार सर्वजीत और जीतनराम मांझी आमने सामने हैं।

बात औरंगाबाद की करें यहाँ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुशील कुमार सिंह और राजद के अभय कुशवाहा के बीच मुकाबला है। सुशील कुमार सिंह यहाँ से तीन बार सांसद रह चुके है। चौथी बार पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। यहाँ कुल मतदाताओं की संख्या 18620227 है, जिसमें पुरूष वोटर- 972621 और 
 महिला वोटर- 889373 है। जबकि थर्ड जेंडर की संख्या 33 हैं। सुशील कुमार सिंह के लिए प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी भी औरंगाबाद आ चुके हैं। भाजपा की सीटिंग सीट होने की वजह से सुशील कुमार सिंह पलड़ा भारी माना जा रहा है।

वहीँ नवादा में भाजपा के विवेक ठाकुर और राजद के श्रवन कुशवाहा के बीच मुकाबला है। हालाँकि महागठ्बन्धन के दो विधायकों ने निर्दलीय प्रत्याशी विनोद यादव के समर्थन का ऐलान किया है। इससे मुकाबला विवेक ठाकुर के पक्ष में जाता दिख रहा है। फिलहाल यहाँ 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। 

बिहार में जमुई लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को चुनाव होना है। जहाँ लोजपा(रा) के उम्मीदवार अरुण भारती चुनाव लड़ रहे हैं। जिनका मुकाबला राजद के अर्चना रविदास से हैं। प्रधानमन्त्री मोदी ने इस सीट से ही अपने चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत की थी। इस वजह से इस सीट को अहम माना जा रहा है। इस सीट से 2019 में चिराग पासवान चुनाव जीते थे। एनडीए प्रत्याशी अरुण भारती उनके जीजा हैं। 


Suggested News