बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी कार, चालक की मौके पर हुई मौत, पूजा करने मंदिर जा रहे चार लोग हुए जख्मी

बांका में अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी कार, चालक की मौके पर हुई मौत, पूजा करने मंदिर जा रहे चार लोग हुए जख्मी

BANKA : बांका में बकरी को बचाने में तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गयी। इस घटना में कार चालक की मौके पर मौत हो गयी।वहीं कार में सवार चार लोगों को गंभीर अवस्था में भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार होकर सभी लोग मंदिर पूजा के लिए जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। कार के अंदर फंसे सभी लोगों को स्थानीय लोगों द्वारा काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार बांका के धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत धोरैया नवादा मुख्य मार्ग पर एक बकरी को बचाने के क्रम में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी की मौके पर ही कार के अंदर चालक की दबकर मौत हो गई। वहीं कार के अंदर फंसे चार अन्य लोगों को स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाल कर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रजौन थाना क्षेत्र के चकरोशन गांव निवासी पंकज यादव अपनी पत्नी ममता देवी, मां लोको देवी, बहन संजू कुमारी तथा पथरगामा गांव निवासी रुचि कुमारी के साथ कार में सवार होकर धोरैया नवादा मुख्य पथ के रास्ते योगिनी माता मंदिर में पूजा अर्चना को जा रहे थे। कार चालक के रूप में चंद्रशेखर यादव चला रहा था। धोरैया नवादा मुख्य मार्ग पर डेनवारा मोड़ के पास अचानक कार के सामने एक बकरी आ गई। बकरी को बचाने के क्रम में तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर स्पीड में सड़क किनारे खाई में गिर गई। जिसे देखकर स्थानीय लोग मौके पर दौड़ कर पहुंचे। 

इसके बाद लोगों द्वारा कर के अंदर फंसे सभी लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इस दौरान कार चालक चंद्रशेखर यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और एंबुलेंस दोनों पहुंची। घटना की जानकारी मृतक को परिजनों को मिलते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना अध्यक्ष अशोक गुप्ता  मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। बाकी चार गंभीर रूप से जख्मी लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News