मुजफ्फरपुर में एक ही परिवार के 4 लोगों पर गोलियां बरसाने का मामला, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में एक ही परिवार के 4 लोगों पर गोलियां बरसाने का मामला, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में चार लोगों पर गोलियां बरसाने के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आपको बताते चले कि पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले  के कटरा थाना क्षेत्र के जजुआर गाँव का है। जहाँ बीते 25 अक्टूबर की रात को तकरीबन आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने एक ही परिवार के चार लोगो को गोली मारकर ज़ख्मी कर दिया था। चार लोगों पर गोलियां बरसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। 

मामले की जानकारी देते हुए मुजफ्फरपुर पूर्वी क्षेत्र के एडिशनल एसपी सहरियार अख्तर ने कहा की दशहरा मेला में हुए विवाद की वजह से इस घटना को अपराधियो के द्वारा अंजाम दिया गया था। वही मामले के मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा की गिरफ्तार आरोपी अभिषेक कुमार आपराधिक छवि का है। जिसने दशहरा में विवाद को लेकर अपने कई साथियो के साथ गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पीड़ित अमन के फर्द बयान पर 5 नामजद और 3 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। 

मामले में फिलहाल मुख्य आरोपी अभिषेक को देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अन्य लोग फरार है। उसकी गिरफ़्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है। गिरफ्तार आरोपी अभिषेक कुमार पर पूर्व से भी कटरा थाने में कई मामले दर्ज हैं। 

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट

Find Us on Facebook

Trending News