बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में लोगों ने सड़क जाम कर किया बवाल, कहा प्रेम प्रसंग नहीं शराब कारोबार को लेकर चली गोलियां

पटना में लोगों ने सड़क जाम कर किया बवाल, कहा प्रेम प्रसंग नहीं शराब कारोबार को लेकर चली गोलियां

PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां स्थानीय लोगों ने बीच सड़क पर घंटों हंगामा किया है। इस दौरान यातायात बाधित रही। लोगों का आवाजाही प्रभावित रही है। दरअसल, यह मामला अशोकराज पथ के एनआईटी मोड़ के पास का है। बताया जा रहा है कि पीरबहोर थाना क्षेत्र के नयागांव इलाके के सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने हंगामा किया है। 

बता दें कि, मामले की सूचना मिलते ही मौके पर टाउन डीएसपी और दो थानों की पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी अनुसार कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस लोगों को शांत करा पाई है। जिसके बाद यातायात को सामान्य कर दिय़ा गया है। 

बताया जा रहा कि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि ही बीते दिन हुई गोलीबारी की घटना का कारण प्रेम प्रसंग नहीं बल्कि अवैध शराब बेचने से मना करने पर घटी थी। स्थानीय लोगों ने लगाई पुलिस से शराब कारोबार बंद कराने की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द करवाई होगी।  

वहीं इस मामले की जानकारी टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने दी है। बताते चलें कि बीते शनिवार की देर रात अपराधियों ने दर्जनों राउंड गोलियां चलाई थी। इस घटना के बाद मौके से पुलिस ने एक दर्जन खोखा बरामद किया था। वहीं मामले के चंद घंटे में ही मामले में शामिल चार बदमाशों की गिरफ्तारी पुलिस ने की थी। फिलहाल बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। 

Suggested News