बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीबीआई की टीम ने किया पटना जंक्शन का औचक निरीक्षण,9 घण्टे तक कि छानबीन के बाद कुछ कागजात ले गयी साथ

सीबीआई की टीम ने किया पटना जंक्शन का औचक निरीक्षण,9 घण्टे तक कि छानबीन के बाद कुछ कागजात ले गयी साथ

PATNA : शुक्रवार को उस समय पटना जंक्शन पर हड़कंप मच गया जब सीबीआई की टीम औचक निरीक्षण करने जंक्शन पहुंची।किसी को भी यह अंदाजा नहीं था कि आज पटना जंक्शन पर सीबीआई की टीम अचानक धावा बोल कर छानबीन शुरू कर देगी।

बता दें कि देश के 25 राज्यों में आज सीबीआई की टीम ने औचक निरीक्षण किया है। इसी कड़ी में बिहार के पटना जंक्शन पर सीबीआई की टीम ने लगातार 9 घंटे तक छानबीन की। बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम ने पटना जंक्शन पर चल रहे विज्ञापन के साथ ही जंक्शन और पटना जोन से जुड़े वेंडरों की लिस्ट का भी लेखा जोखा लिया। इसकी भी जांच की गई जंक्शन पर प्रसारित होने वाले विज्ञापनों के स्लॉट कैसे चलाये जा रहे हैं

गौरतलब है कि केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई के द्वारा लगातार भ्रष्टाचार पर नियंत्रण करने के लिए इस तरीके से औचक निरीक्षण कर कागजातों की छानबीन की जा रही है। इसी सिलसिले में देश के 25 राज्यों में विभिन्न जगहों पर सीबीआई की टीम ने औचक निरीक्षण कर छानबीन किया है। बताया जा रहा है कि पटना जंक्शन पर छानबीन करने के बाद सीबीआई की टीम कुछ कागजात भी साथ ले गई है।


Suggested News