बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CHAK DE INDIA: मिस्र वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश का जलवा, 26 मेडल जीते, कश्मीर की स्टार खिलाड़ी ने सीना किया चौड़ा

CHAK DE INDIA: मिस्र वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश का जलवा, 26 मेडल जीते, कश्मीर की स्टार खिलाड़ी ने सीना किया चौड़ा

N4N DESK: मिस्र में आयोजित वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2021 में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत एक बार फिर देश का लोहा मनवाया है। यह प्रतियोगिता अक्टूबर के दूसरे और तीसरे हफ्ते में मिस्र में आयोजित की गई थी। इसमें भारतीय खिलाड़ियों ने 11 गोल्ड, 8 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया है।

इस दौरान एक नाम खासतौर पर प्रतियोगिता के बीच चर्चा में रहा। वह है जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा की स्टार खिलाड़ी तजामुल इस्लाम का। इस स्टार खिलाड़ी ने दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इससे पहले 2016 में इटली में भी तजामुल ने विश्व चैंपियनशिप जीती थी। जैसे ही उनके स्वर्ण पदक जीतने की घोषणा हुई, सभी खुशी से झूम उठे। हालांकि सभी का सीना गर्व से तब चौड़ा हो गया, जब तजामुल इस्लाम दोनों हाथों में तिरंगा थामे खुशी से बॉक्सिंग रिंग का चक्कर लगाती नजर आईं। 

तजामुल की इस खास उपलब्धि पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बधाई दी। सिन्हा ने तजामुल की तस्वीर के साथ ट्वीट करते हुए लिखा, 'बांदीपोरा की तजामुल इस्लाम को विश्व किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2021 में स्वर्ण पदक जीतकर काहिरा मिस्र में इतिहास रचने के लिए बहुत-बहुत बधाई। हमारी युवा किकबॉक्सिंग चैंपियन ने पिछले कुछ वर्षों में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है।'

आइये एक नजर डालते हैं, पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों की सूची पर-

गोल्ड मेडल विजेता - तजामुल इस्लाम,लहरी मुत्तूर गिरीश, पल्लवी राज, जाह्नवी शर्मा, संजोत कौर, साध्वी शर्मा, दिव्य विकास वरपे, काजल, संतोख डोगरा, राजेंद्र घरती मगर, आशीष चंद ने स्वर्ण पदक जीता।

सिल्वर मेडल विजेता - ज्योति कुमारी, राधिका शंकर, गौरव कांताराम भोइर, अक्षत खरबंदा, चेतन जोशी, आमीर साहिल, साजन सिंह, अमित यादव ने सिल्वर मेडल जीता।

ब्रॉन्ज मेडल विजेता - पूजा आर्य, हिमांशु गोयल, मोहित, आदित्य उबाले, जतिन दास, अजीत देवबर्मा और गौरव कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Suggested News