PATNA : चाणक्या आई.ए.एस. एकेडमी के पटना ब्रांच के सेंटर हेड डॉ. कृष्णा सिंह ने बताया की चाणक्या आई.ए.एस. एकेडमी का इस बार का रिजल्ट भी पूर्व की भांति ही बहुत ही शानदार रहा है। 66 वी बी.पी.एस.सी. परीक्षा में चाणक्या आई.ए.एस. एकेडमी पटना के 90 से अधिक विद्यार्थियों के चयन होने की सूचना अभी तक मिल चुकी है। जिसमें से टॉप 100 में से 15 अधिक विद्यार्थी शामिल हैं। सफल हुए छात्रों की गिनती जारी है और अंतिम परिणाम और भी उत्साहवर्धक होने की संभावना है।
डा० कृष्णा सिंह ने कहा कि चाणक्या आई.ए.एस. एकेडमी में परीक्षा की प्रकृति को समझकर विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम जो सक्सेस गुरु एके मिश्रा सर के मार्गदर्शन में न केवल पढ़ाई कराई जाती है बल्कि इन्ही विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा पाठ्य सामग्री का निर्माण कराया जाता है।
चाणक्या आई.ए.एस. एकेडमी में लगातार चयनित विद्यार्थियों के द्वारा क्लास कराई जाती है। जिससे विद्यार्थियों की अघतन परीक्षा की परिपाटी को समझकर परीक्षा के लिए तैयारी हो सके। इसी कारण से चाणक्या आई.ए.एस. एकेडमी का रिजल्ट इतना बेहतर आता है।
सक्सेस गुरु ए. के. मिश्रा सर के मार्गदर्शन में 2013 में स्थापित हुए पटना सेंटर ने अपनी स्थापना के बाद से ही लगातार बेहतरीन प्रदर्शन देने का सिलसिला जारी रखा है। सक्सेस गुरु ए. के. मिश्रा एवं डॉ. कृष्णा सिंह ने अपने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाये दी है।