बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में प्रखंड प्रमुख पति की हत्या के बाद परिजनों से मिले जाप सुप्रीमो पप्पू यादव, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

कटिहार में प्रखंड प्रमुख पति की हत्या के बाद परिजनों से मिले जाप सुप्रीमो पप्पू यादव, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

KATIHAR : कटिहार के फलका प्रखंड में प्रखंड प्रमुख पति कंचन मंडल की हत्या के बाद सियासत तेज हो गई है। इसी कड़ी में जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव मृतक कंचन मंडल के घर पहुंच कर मृतक के पत्नी से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिया।

इस मौके पर उन्होंने सरकार और प्रशासन से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और स्पीडी ट्राइल चला कर फांसी देने की बात कही। साथ ही मृतक दोनो परिवार को आर्थिक मदद भी दी। देर शाम प्रमुख पति की हत्या के बाद उसके सहयोगी मिट्ठू की मौत भी इलाज के दौरान सिलीगुड़ी में मौत हो गई।

बता दें की कंचन मंडल के कर्मचारी मिट्ठू को कल अपराधियों ने गोली मारी थी। जिसके बाद गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया था। वही मृतक कंचन मंडल और उसके सहयोगी मिट्ठू की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोश में है।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट

Suggested News