बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा रैली में पीएम मोदी बोले, सुबह 10 बजे से पहले इतनी बड़ी रैली नहीं देखी, यहां अद्भुत नजारा है

छपरा रैली में पीएम मोदी बोले, सुबह 10 बजे से पहले इतनी बड़ी रैली नहीं देखी, यहां अद्भुत नजारा है

पटना... बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 3 नवंबर को वोटिंग होनी है। सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। एनडीए की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 24 सीटों के लिए छपरा में एक जनसभा को संबोधित किया। नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी भाषा में की। पीएम मोदी ने पहले अंबिका भवानी के भूमि को नमन किया फिर अपने संबोधन की शुरुआत की। 

चुनावी सभा हमने पहले भी देखी है, लेकिन सुबह 10 बजे इतनी बड़ी रैली नहीं देखी। रैली का ये नजारा अद्भुत है। पहले चरण के मतदान में वोटरों ने अपना पूरा दम दिखाया। वोटरों के उत्साह ने दिखाया कि नीतीश बाबू के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बन रही है। 

इस क्षेत्र के लोगों का ये जोश और ये हुंकार, बिहार के जनादेश का संकेत दे रही है। मैने देखा कि चुनाव परिणाम आने से पहले यहां के लोगों ने जीत का बिगुल बजा दिया है। 

वहीं विरोधियों पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव में भ्रम फैलाने वालों की कोशिश बेकार कर दिया है। भाजपा के लिए आपका प्रेम कुछ लोगों को अच्छा नहीं लगा रहा है। रात को नींद नहीं आ रही है। कुछ तो अपने कार्यकर्ता को कही मार रहे हैं। उनकी इनकी हरकत को बिहार की जनता देख रही है। चेहरे से हंसी गायब हो गई है।


Suggested News