बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छठ व्रतियों ने पटना के घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

छठ व्रतियों ने पटना के घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

PATNA : महापर्व छठ के व्रतियों ने मंगलवार की शाम को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। पटना के गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में छठव्रती जुटे। पटना में दीघा से लेकर गाय़ घाट तक गंगा के किनारे 78 छठ घाट तैयार किये गये हैं। इन घाटों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटे हैं। छठ गीतों से गूंजायमान घाटों पर पर्व की रौनक देखते बन रही है।  

बहुत से व्रती दंडवत करते हुए छठ घाट पर आये। गंगा के घाटों के अलावा पटना के 36 तालाबों के किनारे भी छठ पूजा हो रही है। कई लोगों ने अपने घरों की छत पर भगवान भास्कर को संध्याकालीन अर्घ्य दिया।

 पूजा को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। अब बुधवार की सुबह उदियमान सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व का अनुष्ठान पूरा किया जाएगा।

Suggested News