बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चिकन बिरयानी ने भुलाया बीवी के अलग होने का गम, पुलिस ने दिया खाने का लालच तो शख्स ने बदला ख़ुदकुशी का इरादा

चिकन बिरयानी ने भुलाया बीवी के अलग होने का गम, पुलिस ने दिया खाने का लालच तो शख्स ने बदला ख़ुदकुशी का इरादा

N4N DESK : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहाँ चिकन बिरयानी खिलाने का लालच देने पर एक शख्स ने ख़ुदकुशी करने का इरादा बदल दिया। 

दरअसल हुआ यह की 40 वर्षीय एक शख्स अपनी बीवी के अलग हो जाने के कारण कई दिनों से परेशान चल रहा था। इसकी वजह से उसका कारोबार भी ठप्प हो गया था। जिससे उसे आर्थिक तंगी का भी सामने करना पड़ रहा था। तनाव और आर्थिक संकट की वजह से उसने ख़ुदकुशी करने का मन बना लिया।

इसी दौरान वह अपनी बेटी के साथ बाइक से साइंस सिटी जा रहा था। इस बीच वह एक पुल पर रुक गया। बेटी से बोला की उसका मोबाइल गिर गया है। जिसे वह लेने जा रहा है। हालाँकि वह पुल पर चढ़ गया और वहां से कूदने की धमकी देने लगा। हालाँकि उसके धमकी देने के बाद काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। मौके पर पुलिस पहुंची। जिसने शख्स को समझने का काफी प्रयास किया। 

लेकिन किसी बात पर वह मानने को तैयार नहीं हुआ। यहाँ तक की उसकी बेटी को नौकरी देने का ऑफर भी दिया गया। फिर भी वह नहीं माना। अंत में पुलिस ने उसे चिकन बिरयानी खिलाने का वादा किया। जिसे वह मान गया और पुल से नीचे उतर आया। शख्स के नीचे आने के बाद लोगों ने राहत की साँस ली।   


Suggested News