बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गजल सम्राट पंकज उधास के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, बताया भारतीय संगीत एवं फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति

गजल सम्राट पंकज उधास के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, बताया भारतीय संगीत एवं फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व. पंकज उधास ने एक कुशल गजल गायक के रूप में पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनायी। उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। 

स्व. पंकज उधास ने कई फिल्मों में भी गायक के रूप में अपनी आवाज दी। उनकी आवाज लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी। स्व. पंकज उधास के निधन से भारतीय संगीत एवं फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

बता दें कि 72 साल की उम्र में पंकज उधास का आज निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर न सिर्फ राजनीतिक जगत से जुड़े कई लोगों के साथ फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने भी श्रद्धांजलि दी है। 

Suggested News