बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आज बेगूसराय में अपनी समाधान यात्रा का समापन करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, एक माह से ज्यादा लंबी चली यात्रा

आज बेगूसराय में अपनी समाधान यात्रा का समापन करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, एक माह से ज्यादा लंबी चली यात्रा

PATNA : लगभग एक माह से चल रही सीएम नीतीश कुमार की समाधान यात्रा का आज समापन हो जाएगा। आज मुख्यमंत्री के बेगूसराय दौरे के साथ ही लोगों की समस्याओं का अंत करने निकले नीतीश कुमार  अपनी यात्रा को समाप्त करेंगे। समाधान यात्रा को लेकर बेगूसराय जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है।  प्रखंड परिसर का निरीक्षण करते हुए बेगूसराय के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार बेगूसराय के सदर प्रखंड के चिलमिल पंचयात के कंकौल कल आ रहे है। इस दौरान प्रखंड परिसर में विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे।

पांच जनवरी से शुरू हुई थी यात्रा 

राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा  5 जनवरी से शुरु हुई थी। जिसका पहला पड़ाव  पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर के दरुआबारी गांव में लगा था। जिसके बाद यह यात्रा बीते सात फरवरी को ही समाप्त होना था, जिसमें सिर्फ 18 जिलों में सीएम का कार्यक्रम तय किया गया था। लेकिन बाद में इसके कार्यक्रम में बदलाव किया गया और कुछ और जिलों को शामिल किया गया। अब यह यात्रा आज खत्म होगी।

बेगूसराय में तैयारी

बेगूसराय में सीएम  किसान जीविका दीदी से संवाद स्थापित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कुल 52 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। डीएम ने बताया कि कुल 28 स्टॉल का मुख्यमंत्री निरीक्षण करेंगे। डीएम ने बताया कि इस दौरान वह लोगों से भी मिलेंगे वही उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। तत्पश्चात बेगूसराय के कारगिल विजय सभा भवन में समीक्षात्मक बैठक में भाग लेंगे।उसके बाद यह कार्यक्रम समाप्त हो जायेगा। उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके पहले बेगूसराय के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा और वरीय पदाधिकारियों ने तैयारी के मद्देनजर विभिन्न जगहों का निरीक्षण किया।

विपक्ष ने यात्रा की खूब की आलोचना

नीतीश कुमार की समाधान यात्रा को विपक्ष ने जमकर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सीएम के दौरे के पर्यटन यात्रा बताया और इसे बिहार की जनता के पैसे की बर्बादी बताया। उनका कहना था कि यह ऐसी यात्रा है, जिसमें जनता के किसी समस्या का समाधान नहीं किया गया। सिर्फ अधिकारियों के दिखाए गए जगहों को देखकर ही सीएम खुश होते रहे।


Suggested News