बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्री पूरी कैबिनेट के साथ पहुंचेंगे अयोध्या, रामलला की करेंगे दर्शन, जारी हुआ शेड्यूल

BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्री पूरी कैबिनेट के साथ पहुंचेंगे अयोध्या, रामलला की करेंगे दर्शन, जारी हुआ शेड्यूल

DESK: अयोध्या राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। रामलाल की दर्शन के लिए राम भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इसी कड़ी में बीजेपी ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अपनी पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या जाकर श्री रामलला की दर्शन करेंगे। पार्टी की ओर से इसको लेकर पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सभी मुख्यमंत्री अलग-अलग तारीखों में अयोध्या पहुंचेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 31 जनवरी को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा अपनी कैबिनेट के साथ रामलला की दर्शन करने आएंगे। वहीं 1 फरवरी को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला की दर्शन करेंगे। 2 फरवरी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला की दर्शन करने अयोध्या आएंगे। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपनी कैबिनेट के साथ 5 फरवरी को रामलाल की दर्शन करेंगे। 

6 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा कंडू अपनी कैबिनेट के साथ रामलला की दर्शन करने अयोध्या पहुंचेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कैबिनेट के साथ 9 फरवरी को रामलला के दर्शन करने अयोध्या आएंगे। इसके बाद 12 फरवरी को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी कैबिनेट के साथ रामलला की दर्शन करने अयोध्या आएंगे। 15 फरवरी को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत अपनी कैबिनेट के साथ रामलाल की दर्शन करने आएंगे। 

वहीं असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा 22 फरवरी को अपनी पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या पहुंचेंगे और रामलला की दर्शन करेंगे।  24 फरवरी को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल कैबिनेट के साथ अयोध्या आएंगे। वहीं 4 मार्च को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अपनी कैबिनेट के साथ भगवान श्री राम के दर्शन करने अयोध्या पहुंचेंगे।

Suggested News