बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे चिराग, सम्राट और विजय सिन्हा, बिहार को बदहाल करने के लिए लालू परिवार को जमकर कोसा

गोपालगंज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे चिराग, सम्राट और विजय सिन्हा, बिहार को बदहाल करने के लिए लालू परिवार को जमकर कोसा

GOPALGANJ : एनडीए प्रत्याशी डॉ आलोक कुमार सुमन ने जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी मो. मकसूद आलम के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। वहीं नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद मिंज स्टेडियम में एक सभा आयोजित की गई। सभा के दौरान भाजपा और जदयू के कई नेता शामिल हुए। 

दरअसल एनडीए प्रत्याशी डॉ. आलोक कुमार सुमन के पक्ष मेंचुनावी सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि हमे मजबूर सरकार नहीं, मजबूत सरकार चाहिए। कभी ममता दीदी प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रही हैं कभी अखिलेश यादव तो कभी राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने लगे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव आता है, तो लालू प्रसाद यादव को आरक्षण का जिन्न याद आता है। 5 साल याद नहीं था उन्हें। सिर्फ बैकवर्ड फॉरवाड करते है। उन्होंने कहा कि जब चारा खा रहे थे, अलकतरा पी रहे थे तब संविधान खतरे में नहीं था। 15 साल तक शासन किया था। तब उन्हें दलितों पिछड़ों के लिए आरक्षण याद नहीं आया। 

वहीं डिप्टी सीएम विजय सिंहा ने भी तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा जो सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। जिन्हें दो बार उप मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला लेकिन एक भी विजन और एक भी मिशन क्यों नही दिखाई दिया। वहीं लालू यादव पर हमला करते हुए कहा कि ये वही लोग हैं जिन्होंने नौकरी के नाम घोटाला किया। लोगों से उनकी जमीन अपने नाम लिखवाई। ये जनता का सेवक नहीं जनता के साथ छल प्रपंच करने वाले लोग हैं। इस तरह के माहौल बना रहे हैं। 

सभा के दौरान चिराग पासवान और जीतन राम मांझी ने भी केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए लालू तेजस्वी यादव को भी आड़े हाथों लिया। चिराग पासवान ने कहा की पांच सौ साल से राम लला टेंट में थे। लेकिन हमलोगों को गर्व होता है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कर प्रभु श्री राम को विराजमान करने के काम किया गया। जिस पर वर्षो से राजनीति होती रही उसका समाधान हमारे प्रधानमंत्री ने किया है। जबकि विपक्ष के लोग नही चाहते की कोई भी लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले। लोगो कों डरा कर धमका कर कभी ये कह कर की संविधान खत्म हो जायेगा। ये  कांग्रेस के लोग हम लोगो को ज्ञान दे रही है लोकतंत्र को लेकर संविधान के बात करते है जिन्होंने 1975 में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया।

गोपालगंज से मनन अहमद की रिपोर्ट।



Suggested News