बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जमुई से 'चिराग से सीधी बात' अभियान की शुरुआत, पूरे बिहार भ्रमण कर चिराग पासवान जानेंगे लोगों की समस्याएं

जमुई से 'चिराग से सीधी बात' अभियान की शुरुआत, पूरे बिहार भ्रमण कर चिराग पासवान जानेंगे लोगों की समस्याएं

जमुई. लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने अपने संसदीय क्षेत्र जमुई से ‘‘चिराग से सीधी बात‘‘ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसमें चिराग पासवान आम जन मानस से सीधे तौर पर मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। पूरे जिलेभर से आए लोगों ने अपनी समस्या बताई। इसके बाद चिराग ने अधिकारी से बात की और समस्यायों के समाधान के लिए पत्र भी लिखा।

इस दौरान चिराग ने भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ लड़ाई में हमेशा साथ रहने का वादा किया। वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है। अफसरशाही बढ़ती जा रही है। लूट, हत्या और बलात्कार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जहरीली शराब से हर दिन किसी न किसी व्यक्ति की मौत हो रही है। बिहार की जनता त्राहिमाम कर रही है और मुख्यमंत्री जी प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि आज बिहार सबसे पिछड़ा प्रदेश बनकर रह गया। वहीं प्रदेश मिडिया प्रभारी निशांत मिश्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम बारी-बारी बिहार के विभिन्न जिलों में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का इसका मुख्य उद्देश्य आम जनमानस की समास्याओं से अवगत होना।

Suggested News