बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान को लेकर सफाई अभियान शुरू, जानें क्या है इसका महत्व

कटिहार में माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान को लेकर सफाई अभियान शुरू, जानें क्या है इसका महत्व

कटिहार. जिले के काढ़ागोला गंगा घाट पर माघ पूर्णिमा को लेकर गंगा स्नान से पहले प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने गंगा घाट में विशेष अभियान चलाया। माघी पूर्णिमा में गंगा स्नान बड़ा महत्व है। इसको लेकर गंगा तट पर साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा स्नान करने से पुण्य लाभ प्राप्त होता है। 

बताते चलें कि काढ़ागोला गंगा घाट में स्थानीय कमेटी द्वारा समग्र गंगा सफाई अभियान के बैनर तले वैसे तो प्रति सप्ताह में एक दिन सफाई अभियान चलाया जाता है, लेकिन फिलहाल माघी पूर्णिमा को लेकर गंगा स्नान के लिए आने वाले लोगों के लिए गंगा तट में विशेष सफाई अभियान समिति द्वारा चलाया जा रहा है।

माघ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा या माघी पूर्णिमा कहा जाता है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष माघ पूर्णिमा 16 फरवरी दिन बुधवार को है। माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है। इस अवसर पर गंगा स्नान करने से पुण्य लाभ प्राप्त होता है। माघ पूर्णिमा के अवसर पर सत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण किया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और चंद्रमा की भी पूजा की जाती है। चंद्रमा की पूजा करने से कुंडली से चंद्र दोष दूर होता है और माता लक्ष्मी की कृपा से जीवन में सुख, समृद्धि, धन एवं वैभव प्राप्त होता है।

Suggested News