बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वशिष्ठ नारायण ने सीएम नीतीश को दिलाई सदस्यता, आज से महाअभियान की शुरुआत

वशिष्ठ नारायण ने सीएम नीतीश को दिलाई सदस्यता, आज से महाअभियान की शुरुआत

PATNA :  आज से जदयू के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान की शुरुआत हो गई है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने जदयू की सदस्यता दिलाई।

दरअसल जदयू के सदस्यता नवीनीकरण का आज उद्घाटन हुआ है। सीएम नीतीश ने आज खुद सदस्यता का नवीनीकरण कर इस अभियान की शुरुआत की है। कई राज्यो के अध्यक्ष को नीतीश कुमार ने सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर सीएम नीतीश ने कहा कि जदयू की सदस्यता बढ़ती जा रही है। उन्होंने कि अब वे भी पटना के ही वोटर हैं और अपने बूथ से जुड़े लोगों को सदस्यता दिलाई है।

सीएम नीतीश ने कहा कि एक महीने तक सदस्यता अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि 3 साल में सदस्यता रिन्यूअल होता है इसके बाद पंचायत से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का चुनाव होता है।

बता दें कि इस अभियान के तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह सहित पार्टी के सांसद और विधायक अपने-अपने बूथ पर 25 सदस्यों को सदस्यता दिलाकर सक्रिए सदस्य बनेंगे। 

जदयू के इस सदस्यता अभियान को बिहार विधानसभा की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।  बता दें कि बीते वर्ष जेडीयू ने 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था। इसबार लक्ष्य में और इजाफा होने के आसार हैं।

Suggested News