बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीतामढ़ी के पुनौराधाम में सीएम नीतीश ने 72 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, कार्यक्रम से गायब रहे पर्यटन मंत्री तेजस्वी यादव और प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी

सीतामढ़ी के पुनौराधाम में सीएम नीतीश ने 72 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, कार्यक्रम से गायब रहे पर्यटन मंत्री तेजस्वी यादव और प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी

SITAMARHI : अपने निर्धारित समय से पूर्व सीतामढ़ी के पुनौरा धाम पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास व सौंदर्यीकरण के योजनाओं का शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर जाकर मां जानकी का दर्शन किया। वही दर्शन के बाद परिक्रमा पथ का अवलोकन करते हुए कुंड की आरती की। जिसके बाद सितंबर 2023 के कैबिनेट में पारित 72 करोड़ रुपए से विकासात्मक कार्य का शिलान्यास किया। 

शिलान्यास के दौरान मंदिर के पुनर्विकास की 3d मॉडल का अवलोकन कर हेलीपैड के लिए रवाना हो गए। जिसके बाद मुख्यमंत्री पटना के लिए रवाना हो गए। बताते चले की उक्त पूरे कार्यक्रम में बिहार के डिप्टी सीएम सह पर्यटन मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, जिले के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी जिन्हें उक्त कार्यक्रम में शामिल होना था। वे कार्यक्रम से नदारत दिखे।  

हालाँकि कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा कर्मी के आक्रोश का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि बीते 6 वर्षों  से मां जानकी की धरती पर सीता रसोई का संचालन किया जा रहा है। जिसका नया भवन का निर्माण चल रहा है।

उन्होंने कहा की आने वाले फरवरी महीने में सीता रसोई उक्त भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। वही कुंड में जानकी जन्म स्थान मंदिर का निर्माण कार्य भी आगामी फरवरी महीने में शुरू होने जा रहा है। जिसका प्रतिमा का निर्माण जयपुर में कराया जा रहा है। कार्यक्रम के समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री बिना मीडिया से रूबरू होते निकलते बने।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट

Suggested News