बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गांधी जयंती पर बोले सीएम नीतीश, सात पापों को सचिवालय की दीवारों में लगवा दीजिए, ताकि राजपाट बदल भी जाये तो भी कोई इसे हटा न सके

गांधी जयंती पर बोले सीएम नीतीश, सात पापों को सचिवालय की दीवारों में लगवा दीजिए, ताकि राजपाट बदल भी जाये तो भी कोई इसे हटा न सके

PATNA: महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर बिहार में जल जीवन हरियाणी अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर पटना मे ज्ञान भवन में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए बिहार के शिक्षक अब स्कूलों में महात्मा गांधी का कथा वाचन करेंगे और बच्चों को उनके विचार से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि अगर 10 फीसदी बच्चे अगर उनके विचारों को अपना लेंगे तो फिर बदलाव आ जाएगा।

सीएम नीतीश ने कहा कि गांधी जी के विचारों को लोग याद नहीं रखते हैं सिर्फ कहते हैं कि वो हमारे राष्ट्रपिता हैं। हम लोग नई पीढ़ी तक उनकी जीवनी पहुंचाने का काम कर रहे हैं। स्कूल में गांधी जी की कथा वाचन हो रही है।

सीएम नीतीश ने कहा कि गांधी के विचारो को हम पहुंचा रहे हैं। देश में पहली बार बिहार में स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि अब धीरे-धीरे लोग गांधी जी को देवता समझने लगे हैं, क्योंकि देवता को पूजा कर लोग फिर से भुला देते हैं। बिना त्याग के पूजा व्यर्थ है।

उन्होंने समारोह में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि महात्मा गांधी के बताए सात पापों को सचिवालय की दीवारों में लगवा दीजिये,ताकि राजपाट बदल भी जाये तो भी कोई इसे हटा न सके। सीएम नीतीश ने कहा कि बैनर होडिंग को लोग हटवा देते हैं इसलिए गांधी के बताए सात पापों को सचिवालय की दीवारों में ही लगवा दीजिए ताकि इसे कोई हटा नहीं सके। 

Suggested News