बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी के साथ जदयू नेताओं के घर जाकर सीएम नीतीश ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद, बिहारवासियों के लिए की सुख,समृद्धि की कामना

बीजेपी के साथ जदयू नेताओं के घर जाकर सीएम नीतीश ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद, बिहारवासियों के लिए की सुख,समृद्धि की कामना

PATNA : चैती छठ की शुरुआत हो चुकी है। इसी कड़ी में आज खरना का प्रसाद बांटा गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आज खरना का प्रसाद ग्रहण करने के लिए पटना के कई इलाकों में श्रद्धालुओं के घर पहुंचे। 


प्रसाद के लिए मुख्यमंत्री बीजेपी के एमएलसी संजय मयूख के घर पहुंचे। जहाँ उन्होंने खरना का प्रसाद ग्रहण किया। वहीँ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के प्रदेश महासचिव नंदकिशोर कुशवाहा के घर पहुंचे।

जहाँ उन्होंने खरना का प्रसाद लेकर छठ की शुभकामना दी। बताते चलें की नन्दकिशोर कुशवाहा की पत्नी अन्नपूर्णा देवी पिछले 17 सालों से छठ पूजा करती आ रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहाँ बिहार में सुख, शांति, समृद्धि के साथ आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की कामना की। वहीँ छठव्रतियों को पर्व को लेक्रर शुभकामना दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ मंत्री विजय चौधरी, जदयू के प्रदेश महासचिव अरविन्द सिंह उर्फ़ छोटू सिंह भी मौजूद थे। 

खरना के प्रसाद के बाद जदयू नेता छोटू सिंह ने कहा की छठ महापर्व हालाँकि देश के कई क्षेत्रों में मनाया जाता है। लेकिन बिहार में इसका विशेष महत्व है। कार्तिक छठ की अपेक्षा चैती छठ को गर्मी की वजह से और अधिक कठिन माना जाता है। इसके बावजूद व्रतियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखती है। इस मौके पर छोटू सिंह ने विहारवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की।     

Suggested News