बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश के बड़बोले विधायक ने बीजेपी को किया चैलेन्ज, कहा चुनाव कराकर देख ले सब पता चल जायेगा

सीएम नीतीश के बड़बोले विधायक ने बीजेपी को किया चैलेन्ज, कहा चुनाव कराकर देख ले सब पता चल जायेगा

BHAGALPUR :  भागलपुर के गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल ने बीजेपी और जदयू के बीच छिड़े जुबानी जंग पर बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा की संजय जायसवाल जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने थे। तब से उनको जान रहे हैं। हम तो उसके पहले जानते भी नहीँ थे। उन्होंने कहा की भाजपा को भागलपुर में हमने मजबूत किया है। संजय जायसवाल मे समझदारी की कमी है।

अग्निपथ योजना पर गोपाल मंडल ने कहा की राजनाथ सिंह ने गलती किया है। पहले विज्ञापन निकाल कर जानकारी देनी थी। उसके बाद ये लागू करना था। भाजपा वाले गलत सही करते रहते हैँ। इसलिये हिन्दुस्तान के छात्र भड़क गये। उन्होंने कहा की ये महाराष्ट्र नहीँ बिहार है, हम लोग खूटा गाड़ विधायक हैं। कोई उखाड़ नहीँ सकता है।

गोपाल मंडल ने कहा की भाजपा मे कोई ऐसा आदमी ही नहीं है जो मुख्यंमत्री बने। सिर्फ नीतीश कुमार ही हैं। भाजपा अलग चुनाव लड़के देख ले। औकात का पता चल जायेगा। भाजपा के पास सिर्फ दो ही जात है जो वोटिंग ही नहीं करती। महाराष्ट्र में ऐसी घटना घटी है तो पूरा हिन्दुस्तान सतर्क है।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट  

Suggested News