कैमूर में जीविका दीदियों से संवाद करने लिच्छवी भवन गए सीएम नीतीश, गेट पर जदयू कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा, पढ़िए पूरी खबर

KAIMUR : समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिले के भभुआ शहर स्थित लिच्छवी भवन में अपने दल बल के साथ पहुंचे। मुख्यमंत्री के अंदर प्रवेश करने के बाद काफिले सहित जदयू के कार्यकर्ताओं को भी प्रवेश पर रोक लगा दिया गया। अन्दर भवन में वे जीविका दीदियों से संवाद करने लगे। 

इसी बीच जदयू के एक महिला और एक पुरुष कार्यकर्ता अंदर जाने की जिद को लेकर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों से उलझ गए। महिला कार्यकर्ता को महिला पुलिस द्वारा हटाने को लेकर काफी नोकझोंक और खींचतान भी हुआ। जिसका विडियो कैमरे में कैद हो गया। 

Nsmch
NIHER

महिला सुरक्षाकर्मी महिला कार्यकर्ता को हटाने लगी फिर भी वह हटने को तैयार नहीं थी। जिसके काफी मशक्कत के बाद जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल ने कार्यकर्ता को समझा कर वहां से हटाया। इसके बाद दंगा नियंत्रण पार्टी ने मोर्चा संभाला। महिला कार्यकर्ता ने बताया कि हम पार्टी के वर्कर हैं और सीएम हैं। हमारा आईडी नहीं बना है अंदर जाने के लिए रिक्वेस्ट कर रहे हैं लेकिन यह लोग जाने नहीं दे रहे हैं। मुझे गाली दिए हैं और हाथ पकड़कर घसीट रहे हैं।

वही एक जदयू कार्यकर्ता ने बताया की हम लोग पार्टी के कार्यकर्ता हैं पार्टी के रीढ कहे जाते हैं। लेकिन हम ही लोगों के साथ में अनादर किया जा रहा है। हम लोग चुप नहीं रहेंगे। कल सरकार बदल जाएगी। लेकिन हम लोग यही रहेंगे। 

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट