झारखंड दौरे पर जाएंगे सीएम नीतीश, पार्टी के 'नीतीश जोहार' कार्यक्रम में होंगे शामिल

PATNA: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही देश की राजनीति गरमाई हुई है। इंडिया गठबंधन सहित सभी विपक्षी दलों में खलबली देखने को मिल रहा है। इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री सीएम नीतीश से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।
दरअसल, सीएम नीतीश इसी महीने झारखंड दौरे पर जाने वाले हैं। जानकारी अनुसार नीतीश कुमार 21 जनवरी को रामगढ़ दौरे पर रहेंगे। सीएम पार्टी के 'नीतीश जोहार' कार्यक्रम में शामिल होंगे। बताया जा रहा कि सीएम वहां एक सभा को भी संबोधन करेंगे।
वहीं जेडीयू झारखंड प्रभारी अशोक चौधरी ने इस बात की जानकारी दी है। मालूम हो कि, जेडीयू नीतीश जोहार नाम से कार्यक्रम शुरू कर रही है। इसी कार्यक्रम में नीतीश कुमार झारखंड दौरे पर जा रहे हैं।