बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार से ठंड की हो गई विदाई, आज से तापमान में होगी बढ़ोतरी, इन जिलों में बारिश के आसार

बिहार से ठंड की हो गई विदाई, आज से तापमान में होगी बढ़ोतरी, इन जिलों में बारिश के आसार

PATNA: बिहार में अब ठंड की विदाई हो गई है। 29 फरवरी को शीत ऋतु का आखिरी दिन था। फरवरी का पूरा महीना शीतकालीन बारिश का रहा। इसके बावजूद सामान्य तापमान 29 फीसदी से कम दर्ज की गई। दिसंबर और जनवरी में लोग कड़ाके की ठंड से परेशान रहे। वहीं फरवरी में हल्की ठंड रही है। आज का मार्च का पहला दिन है। आज से मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मार्च का शुरुआत प्री मॉनसून के रुप में होने जा रहा है। 

कल से बारिश का आसार

कल यानी 02 मार्च को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुज़फ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में हल्की बारिश होने की संभावना है। 03 मार्च को पूरे बिहार में बारिश होगी। वहीं 04 मार्च को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद और अरवल में बारिश होगी। 05 मार्च से आसमान साफ होने का आसार है।

इन जिलों में वज्रपात का अलर्ट

2 मार्च को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुज़फ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में मेघगर्जन और व्रजपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 3 मार्च को बेगूसराय, लखीसराय, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, पटना, जहानाबाद, गया, अरवल, भोजपुर, बक्सर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद और गया में मेघगर्जन के साथ व्रजपात के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। 4 मार्च को कोई अलर्ट नहीं है। 

आज का तापमान 28°C से 30°C रहने की संभावना

आज बिहार का अधिकतम तापमान 28°C से 30°C के बीच रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 12°C से 14°C के बीच दर्ज किया जाएगा। 02 मार्च और 03 मार्च को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद 04 मार्च को फिर से दो डिग्री की कमी होगी। 5 मार्च से वापस तापमान में बढ़ोतरी होना तय है।

Suggested News