बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में ठंड ने तोड़ा पिछले 10 साल का रिकॉर्ड, न्यूनतम तापमान में दर्ज की गई भारी गिरावट

पटना में ठंड ने तोड़ा पिछले 10 साल का रिकॉर्ड, न्यूनतम तापमान में दर्ज की गई भारी गिरावट

PATNA : प्रदेश में ठंड ने कहर बरपाना शुरु कर दिया है। पिछले तीन-चार दिनों से लगातार पारा नीचे जा रहा है।   राजधानी पटना समेत पूरा बिहार ठंड की भयंकर चपेट में है। हवा में कंनकनी इतनी है कि हाड़ कांप रहे है। 

इधर राजधानी पटना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पहुंच पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।  मौसम विभाग के अनुसार पिछले साल न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे 28 दिसम्बर के बाद पहुंचा था ,वहीं 2017 में भी कुछ यही रिकॉर्ड रहा है। 
 
 शीतलहर की वजह से सुबह और शाम कोहरा भी लगने लगा है तो सड़कों पर शाम होते ही ट्रैफिक भी कम होने लगा है। ठंड की वजह से पटना जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय मे बदलाव जरूर किया है लेकिन अचानक गिरते पारे ने स्कूली बच्चों की भी मुसीबतें बढ़ा दी है। 

बढ़ते  ठंड के कहर को देखते हुए ऐसी उम्मीद जताई जा  रही है कि आज जिला प्रशासन जूनियर क्लास के बच्चों के लिए स्कूल बंद करने का भी आदेश जारी कर सकता है। 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान बताया गया है कि अगले 4 दिनों में ठंड में और वृद्धि हो सकती है साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है। 

Suggested News