बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में बढ़ी ठंड, गिरने लगा तापमान, जानिए सूबे में ठंड के कितने बढ़ने के हैं आसार

बिहार में बढ़ी ठंड, गिरने लगा तापमान, जानिए सूबे में ठंड के कितने बढ़ने के हैं आसार

पटना- आज से मौसम का मिजाज बदले गया है.पछुआ और उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 5.8किमी ऊपर तक बना हुआ है. इसकी वजह से राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिला. मौसम विभाग के अनुसार सुबह कनकनी रहेगी. पछुआ हवा के कारण तापमान में गिरावट शुरु हो गया है. विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है. पटना में लोगों को सुबह और शाम अब ठंड महसूस होगा. गर्म कपड़े निकाल लेना श्रेयस्कर होगा. बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर शरीर पर पड़ता है. इसलिए इस ठंड से बचना बहुत जरुरी है.

पटना का आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.थोड़े बादल छाए रहने का भी अनुमान मौसम विभाग ने व्गेयक्त किया है.गया का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और  न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और सुबह कोहरे की संभावना व्यक्त की गई है.भागलपुर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.  मुजफ्फरपुरका  अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिहार में केवल पांच जिलों के जगहों के तापमान में आंशिक वृद्धि हुईदर्ज की गई थी. अनिय जिलों  के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट रही. बांका सिवान जिले का जीरादेई प्रखंड का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस, अगवानपुर का अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस, खगड़िया का 18.2 डिग्री, भागलपुर का 18.8 डिग्री और बांका का 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 16 से 18°C के बीच रहने की संभावना है. आने वाले दिनों में तापमान 14°C तक जा सकती है. इसके साथ ही पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, बांका, कटिहार, अररिया, किशनगंज और मधेपुरा में आंशिक बादल देखने को मिलेगा वहीं बाकी जिलों में आसमान बिल्कुल साफ रहेगा 



Suggested News