बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के गृह जिले के सदर अस्पताल का हाल, ओपीडी छोड़कर भागी डॉक्टर, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के गृह जिले के सदर अस्पताल का हाल, ओपीडी छोड़कर भागी डॉक्टर, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

GOPALGANJ : जिले के सदर अस्पताल के ओपीडी में महिला डॉक्टर के इंतजार कर रहे मरीजों में उस वक्त आक्रोश देखने को मिला। जब महिला डॉक्टर अपने ड्यूटी पर कुछ देर सेवा देकर चली गई, जिसके बाद कई महिला मरीज उनका इंतजार करते रही। महिला मरीजों की परेशानी को देखकर तत्काल अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और दूसरी महिला डॉक्टर को भेजा। जिसके बाद महिला मरीजों का ईलाज संभव हो सका। 

दरअसल गोपालगंज सदर अस्पताल में आए दिन मरीज परेशान होते हुए नजर आते है। इसे अस्पताल प्रशासन की लापरवाही कहे या कुछ और। सदर अस्पताल के ओपीडी में  ईलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों की परेशान तब बढ़ जाती है, जब उनका ईलाज संभव होते नही दिखती। यहां दूर दूर से आए महिला मरीज इस उम्मीद के साथ ईलाज कराने आती है की उन्हें सस्ते और बेहतर डॉक्टरी सुविधा मिल सके। 

ताजा मामले की बात करें तो एक बार फिर सदर अस्पताल की लापरवाही सामने आई है। यहां इलाज कराने के लिए सुबह दस बजे से महिला मरीज डॉक्टर से दिखाने के लिए सदर अस्पताल के ओपीडी पहुंची। जहां एक महिला डॉक्टर की ड्यूटी थी। लेकिन बीच में ही वह कही चली गई। जिसके बाद वह दुबारा नहीं पहुंची। इस बीच महिला मरीजों की परेशानी बढ़ने लगी। जिसके बाद महिला मरीज और उनके परिजन आक्रोशित हो गए। कुछ देर के लिए मरीज के परिजनो ने हंगामा भी करना शुरू कर दिया। जिसे देखते हुए अन्य महिला डॉक्टर अंकिता को भेजा गया। तब महिला मरीज और उनके परिजन शांत हुए। इसके बाद ईलाज शुरू किया गया। 

इस संदर्भ में महिला मरीज के परिजन राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया की सुबह दस बजे से आए है पर्ची कटाने के लिए गए थे। तभी वापस आकर देखे तो महिला डॉक्टर चली गई। दुबारा वह नही पहुंची। वही मौके पर पहुंची महिला डॉक्टर अंकिता ने बताया की अभी डॉ सरोज महिला मरीजों को देखकर गई है। मरीजों की समस्या को देखते हुए मैं आई हूं और ईलाज कर रही हूं।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट 

Suggested News