बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू में घमासान जारी, अशोक चौधरी के खिलाफ MLA सुदर्शन ने खोला मोर्चा, लगाए गंभीर आरोप

जदयू में घमासान जारी, अशोक चौधरी के खिलाफ MLA सुदर्शन ने खोला मोर्चा, लगाए गंभीर आरोप

पटना. जदयू के शीर्ष नेताओं में एक दूसरे के खिलाफ तीखी बयानबाजी करने का सिलसिला नहीं थम रहा है. जदयू अध्यक्ष ललन सिंह और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी के बीच कथित रूप से विवाद बढने की खबर के बीच अब जदयू विधायक सुदर्शन ने अशोक चौधरी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. बरबीघा से विधायक सुदर्शन ने शनिवार को दावा किया कि अशोक चौधरी अपने दामाद को भाजपा के टिकट पर बरबीघा से चुनाव लड़वाना चाहते हैं. इसी कारण से पिछले एक-डेढ़ साल से अशोक चौधरी की बरबीघा में सक्रियता बढ़ी है. 

सुदर्शन ने कहा कि अशोक चौधरी पिछले 10 वर्ष से बरबीघा से कटे हुए थे. लेकिन अब अपने दामाद को भाजपा के टिकट पर बरबीघा से चुनाव लड़वाने की तैयारी में जुटे हैं. यही कारण है कि वे सार्वजनिक रूप से उनके (सुदर्शन ) उनके बारे में बेबुनियाद आरोप लगाते हैं. उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी का बरबीघा में जदयू के खिलाफ काम चल रहा है उसी के बारे में उन्होंने पार्टी के नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया था. बावजूद इसके अशोक चौधरी बरबीघा में सक्रिय हैं और दामाद के लिए अभी से चुनावी तैयारी में लगे हैं. 

 सुदर्शन ने अशोक चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी तो पूर्व सांसद राजो सिंह हत्याकांड के साजिशकर्ता रहे हैं. उन पर इसे लेकर आरोप लगे थे. ऐसे में साजिशकर्ता के रूप में अपना नाम मामले से हटवाने के लिए अशोक चौधरी ने उनसे बेहतर सम्बंध स्थापित किया. अब अशोक चौधरी का नाम हत्याकांड के साजिशकर्ता से हट चुका है तो उन्होंने फिर से हमारे (सुदर्शन) खिलाफ सियासी साजिश रचनी शुरू कर दी है. 

Follow the News4Nation channel on WhatsApp: 

https://whatsapp.com/channel/0029Va4DVE50rGiTiGWd5R0x



Suggested News