बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब कांग्रेस विधायक ने हार के लिए तेजस्वी को ठहराया जिम्मेदार, महागठबंधन से अलग होने की कर दी मांग

अब कांग्रेस विधायक ने हार के लिए तेजस्वी को ठहराया जिम्मेदार, महागठबंधन से अलग होने की कर दी मांग

PATNA :  लोकसभा चुनाव में बिहार में मिली महागठबंधन की करारी हार को लेकर तकरार जारी है। नेता एक दूसरे को हार के लिए जिम्मेदार बता रहे हैं। आरजेडी विधायक महेश्वर यादव के बाद अब कांग्रेस के विधायक ने हार के लिए तेजस्वी यादव को जिम्मेदार ठहराया है।

कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने बुधवार को कहा कि महागठबंधन का नेतृत्व तेजस्वी यादव कर रहे थे। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। तेजस्वी महागठबंधन में शामिल दलों के बीच तालमेल बनाने में भी सफल नहीं हुए।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि तेजप्रताप यादल और तेजस्वी के बीच विवाद के कारण भी काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान गलतियां जान बूझकर की गई। जिसका महागठबंध को नुकसान हुआ।

शकील अहमद खान ने कहा कि बिहार में कांग्रेस को अकेले चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अकेले चुनाव लड़ने से बिहार में कांग्रेस को काफी फायदा होगा।

Suggested News