बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस ने कर दिया ऐलान – 2024 में हमारी पार्टी का एक ही उद्देश्य, नरेंद्र मोदी की सत्ता को खत्म करना, चाहे जो करना पड़े

कांग्रेस ने कर दिया ऐलान – 2024 में हमारी पार्टी का एक ही उद्देश्य, नरेंद्र मोदी की सत्ता को खत्म करना, चाहे जो करना पड़े

PATNA : 2024 में लोकसभा चुनाव में अभी लंबा समय बाकी है, लेकिन बिहार की राजनीति में अभी से ही लोकसभा चुनाव की चर्चा हो रही है। लगभग हर पार्टी लोकसभा चुनाव और नरेंद्र मोदी को लेकर कई तरह के दावे कर रही है। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस भी इनसे अलग नहीं है, जिसने साफ कर दिया है कि 2024 के चुनाव में उनकी पार्टी एक ही उद्देश्य लेकर उतरेगी, वह है मोदी सरकार को सत्ता से हटाना। सोमवार को पटना कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि आज पूरे देश के हर प्रदेश मुख्यालय में हल्ला बोल प्रेस कॉन्फ्रेंस है। 4 तारीख को इसी मुद्दे को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन भी है। यह जानकारी साझा करने के लिए पार्टी ने मुझे पटना भेजा है। 


बिहार से होगा बदलाव

अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि बिहार की माटी ने हजारों साल का व्यवस्था बदली है क्रांति और आंदोलन की प्रतिक्रया बिहार की मिट्टी से हुई है। बिहार ने करवट ले लिया है और देश की राजनीति भी अब करवट लेगी। 

हर वर्ग महंगाई से परेशान

दिल्ली की जो सरकार है प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाले 8 साल पहले सत्ता में आई। पहले कभी भी महंगाई इतनी ज्यादा नहीं थी। सरकार इसे स्वीकार नहीं कर रही है और ना ही इसे कम कर रही है। महंगाई से प्रभावित हुए बिना कोई भी व्यक्ति चाहे वह किसी भी वर्ग का हो रह नहीं सकता

बेरोजगारी और मंहगाई का देश में राज

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री हम दो हमारे दो नियम पर राज कर रहे हैं। दिल्ली में दो लोग राज कर रहे हैं और उनके दो यानी कि बेरोजगारी और महंगाई पूरे देश में राज कर रहे है। जो सरकार खाद्य पदार्थ पर सामान्य चीजों पर सबसे ज्यादा पर लगा दे वह सरकार कितनी निष्ठुर होगी उसे जनता के दर्द से कोई मतलब नहीं है।

हर चीज पर थोप दिया टैक्स

कांग्रेस नेता ने कहा कि गैस डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाकर सरकार कहती हमने जीडीपी बढ़ा दिया है। लगातार गैस पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ती जा रही है। घर में प्रयोग होने वाला खाने का तेल लगातार महंगा होता जा रहा है। रोटी कपड़ा और मकान यह सामान्य जरूरत की वस्तु है। कांग्रेस ने सामान्य चीजों पर कभी भी टैक्स नहीं लगाया। दवाइयों की भी कीमत बढ़ गई है। इलाज के पैसे पर भी जीएसटी।  

155 लाख करोड़ का कर्ज

अभी देश मे जो महँगाई है वो सरकार द्वारा क्रिएट की गई है। ये महँगाई मैन मेड है। 2014 तक इस देश ने 54 लाख करोड़ कर्ज लिया। देश पर कुल 155 लाख करोड़ का कर्ज है। सिर्फ 2 लोग अमीर हुए अंबानी और अडानी। 

अग्निपथ पर भी हमला करते हुए उन्होंने कहा कि यह सिर्फ योजना है, भारतीय फौज नहीं है। जो सिर्फ युवाओं को धोखा देने के तैयार किया गया है। भारत मे 30 लाख पद केंद्र सरकार के मंत्रालय में रिक्त है लेकिन केंद्र भर्ती नही कर रही है। पूरे देश मे कुल 1 करोड़ पद रिक्त है।

जो लोग यह समझते हैं कि नरेंद्र मोदी से बेहतर और कोई नेता नहीं है, जो प्रधानमंत्री पद के योग्य है तो वह गलत समझते हैं। आज प्रधानमंत्री से बेहतर देश में 20 नेता हैं। 2024 के चुनाव में हम नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोगों को जागरुक करेंगे और फिर बीजेपी को उखाड़ फेकेंगे। 


Suggested News