बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, तारीक अनवर ने कहा - भाजपा की धर्म और जाति की राजनीति का होगा अंत

बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, तारीक अन

KATIHAR : लोकसभा चुनाव से पहले  कटिहार में कांग्रेस अपने संगठनों की मजबूती को लेकर अभी से ही लग गई है। कांग्रेस पार्टी द्वारा कटिहार के विभिन्न प्रखंड में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है.राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर के दौरे में पार्टी के नेता सक्रिय हो गए है।  कांग्रेस पार्टी  कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर अपने समर्थकों के साथ मनिहारी कुमारीपुर पंचायत में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कांग्रेस मनिहारी के कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ,जिला अध्यक्ष सुनील यादव  संगठन की मजबूती सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। 

कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से कई महत्वपूर्ण विषयों पर पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श भी किया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि भाजपा महंगाई और बेरोजगारी से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए धर्म और जाति की राजनीति करते हैं और लोगों को गुमराह करते हैं लेकिन भाजपा का यह साजिश ज्यादा दिनों तक चलने वाला नहीं हैं।

Nsmch

तारिक अनवर ने कहा कि  देश के युवा से लेकर आम नागरिक जागरूक हो रहे हैं और भाजपा के गलत नीतियों को समझ रहे हैं इसलिए आने वाले चुनाव में खासकर देश के युवा भाजपा के इस गलत नीतियों का विरोध करेंगे और देश से भाजपा को विदा करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के अलावा  कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद थे।