बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में कांग्रेस नेत्री पर ड्रग्स सप्लाई का लगा आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गया में कांग्रेस नेत्री पर ड्रग्स सप्लाई का लगा आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

GAYA : बिहार के गया से बड़ी खबर आ रही है। जहाँ जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पर हीरोइन जैसे नशीले पदार्थ की ड्रग्स सप्लाई का आरोप लगा है। गया पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक गया जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लाछो देवी को आज गया पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया है। गया पुलिस ने बताया कि घरेलू आपसी विवाद में लाछो देवी के परिजन ने मारपीट का आरोप लगाया है। 

साथ ही पुलिस ने बताया कि लाछो देवी के घर में ड्रग्स की तलाश की गयी। लेकिन उसकी बरामदगी नहीं हुई है। हालांकि परिजनों ने ड्रग्स सप्लाई करने का भी आरोप कांग्रेस नेत्री पर लगाया है। इधर कांग्रेस महिला की अध्यक्ष लाछो देवी ने बताया कि मरते दम तक सिर्फ और सिर्फ राजनीति करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों ने ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप लगाया है। लेकिन मेरे घर से आज तक कभी भी पुलिस को ड्रग्स का नामोनिशान तक नहीं मिला है। ऐसे में हमारे अपने ही परिजनों ने ड्रग्स सप्लाई का आरोप लगाते हुए हमारी छवि को धूमिल करने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा कि आपसी लड़ाई के चक्कर में परिजनों द्वारा जबरन फंसाया जाने की नाकाम साजिश है। गिरफ्तार महिला कांग्रेस अध्यक्ष लाछो देवी ने साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार महिला वार्ड संख्या 3 की पार्षद भी है। 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News