बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पाटलिपुत्र थाने में कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा नेता मणिकांत राठौर के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, उचित कार्रवाई की मांग

पाटलिपुत्र थाने में कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा नेता मणिकांत राठौर के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, उचित कार्रवाई की  मांग

PATNA: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे साहब को मारने और मृत्यु की कामना करने को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रत्यासी मणिकांत राठौर पर मुकदमा दायर की है। उन्होंने कहा कि, इस बयान से संपूर्ण भारत के कांग्रेस जनों चिंतित, व्यथित है। दरअसल, सोमवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के लोकप्रिय अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने पटना के पाटलिपुत्र थाना में कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रत्यासी मणिकांत राठौर के खिलाफ आवेदन देकर मुकदमा दायर किया है।

नेताओं ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार से विचलित और घबराई हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सहित राष्ट्रीय, प्रांतीय नेताओं द्वारा अनर्गल बाते कर कर्नाटक की महान जनता को दिग्भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन इस बार वहां की जनता भाजपा सरकार की उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ कांग्रेस को 150 से ज्यादा सीटें पर जिताने को आतुर है।

नेताओं ने कहा कि सोनिया गांधी, मल्लिका अर्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित सभी राष्ट्रीय, प्रदेश स्तरीय नेताओं की सभा में उमड़ रहे जनसैलाब कांग्रेस पार्टी को भरी समर्थन और आशीर्वाद की निशानी है।

इस मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो. खान अली, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, उदय शंकर पालित, दामोदर गोस्वामी, मो समद, असरफ इमाम, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार, विशाल कुमार, विनोद उपाध्याय, सुजीत कुमार गुप्ता, राजेश अग्रवाल, सुरेंद्र मांझी, रूपेश चौधरी मौजूद थे।

Suggested News