बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में महागठबंधन का भविष्य आज तय करेगी कांग्रेस, दिल्ली में मंथन के बाद बनेगी रणनीति

बिहार में महागठबंधन का भविष्य आज तय करेगी कांग्रेस, दिल्ली में मंथन के बाद बनेगी रणनीति

DELHI : बिहार में महागठबंधन को लेकर चल रहे हैं कन्फ्यूजन पर से आज पर्दा उठ सकता है। कांग्रेस ने आज सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों और विधानमंडल दल के नेताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीटों के तालमेल और तैयारियों पर चर्चा होनी है। कांग्रेस आलाकमान राहुल गांधी पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और एके एंटनी के साथ प्रदेश प्रभारियों की मौजूदगी में तैयारी की समीक्षा करेंगे।

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा और विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह आज की बैठक में शामिल होंगे। बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल की मौजूदगी में आज इस बात पर चर्चा होगी कि बिहार में पार्टी की तैयारी कैसी चल रही है।

आज की इस बैठक इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है कि पहली बार बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ कांग्रेस आलाकमान और उनकी टीम चर्चा करके यह फीडबैक लेगी की राज्य के अंदर सांगठनिक तौर पर उनकी पार्टी कितनी मजबूत है। किन लोकसभा सीटों पर कांग्रेस बेहतर परिणाम दे सकती है और महागठबंधन के अंदर कांग्रेस का दावा कितना मजबूत है। यह माना जा रहा है कि अब तक महागठबंधन के अंदर सीट बंटवारे पर सहमति इसलिए नहीं बन सकी है क्योंकि कांग्रेस ने आरजेडी के सामने ज्यादा सीटों की दावेदारी रख दी है।

Suggested News