बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार रेल मंडल के चार बड़े प्रोजेक्ट के निर्माण में आएगी तेजी, चार बड़े प्रोजेक्ट के लिए मिले 2354 करोड़ रुपए की राशि

कटिहार रेल मंडल के चार बड़े प्रोजेक्ट के निर्माण में आएगी तेजी, चार बड़े प्रोजेक्ट के लिए मिले 2354 करोड़ रुपए की राशि

KATIHAR : बिहार के लिए इस साल का रेल बजट नई सौगातें लेकर आया है। जहां दानापुर रेल मंडल के लिए कई नई ट्रेनों और योजनाओं के लिए भारी भरकम राशि आवंटित की गई है। साथ ही कुछ स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित करने के लिए चुना गया है। वहीं कटिहार रेल मंडल के लिए रेल मंत्रालय ने भारी भरकम राशि आवंटित की है। कटिहार मंडल के डीआरएम कर्नल शुभेंदु चौधरी ने बताया कि इस साल चार बड़े प्रोजेक्ट के लिए 23 सौ करोड़ से अधिक की राशि आंवटित हुई है। इसके अलावा 15 स्टेशन को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित करने के लिए चुना गया है।

कर्नल शुभेंदु चौधरी ने बताया कि रेल मंडल के चार बड़े प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। जिसमें कटिहार-कुमुंदपुर और कटिहार - मुकरिया के बीच हो रहे रेलवे लाइन के डबलिंग कार्य के लिए 1364 करोड़ रुपए मिले हैं। वहीं अररिया-गलगलिया रेलवे प्रोजेक्ट के लिए 700 करोड़ मिले हैं। इसी तरह जोगबनी-विराटनगर के बीच नेपाल कनेक्टविटी के लिए 100 करोड़ और बालूरघाट-हिली के बीच निर्माण कार्य के लिए 190 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं। डीआरएम ने बताया कि उक्त राशि से इन चारों प्रोजेक्ट के लिए अब तेजी के काम पूरा किया जाएगा।

15 स्टेशन को अमृत स्टेशन के रूप में किया गया शामिल

डीआरएम ने बताया कि डिविजन के 15 स्टेशन को अमृत मिशन के लिए चुना गया है। फिलहाल, जोगबनी, पूर्णिया,रायगंज और बालूरघाट में पहले से इसके लिए चुना जा चुका है। इस तरह डिविजन में कुल 20 स्टेशन शामिल हो गए है। कटिहार डीआरएम ने बताया कि इसके अलावा 25 करोड़ की राशि से न्यू जलपाईगुड़ी से माल्दा के बीच 130 किमी लंबे रेलमार्ग के ऑटो सिग्नल का काम किया जाना है।

वंदे भारत मिलने की संभावना

हालांकि रेल बजट में डिविजन में एक भी वंदे भारत नहीं मिलने को लेकर उन्होंने कहा कि यहां पहले से ही एक वंदे भारत चल रही है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि 400 वंदे भारत में कम से कम 5-6 वंदे भारत इस डिविजन को मिलेगा।


Suggested News