बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोर्ट ने 7 महिलाओं को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 10 साल की बच्ची की हत्या का आरोप

कोर्ट ने 7 महिलाओं को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 10 साल की बच्ची की हत्या का आरोप

DARBHANGA : दरभंगा में अदालत ने 10 साल की बच्ची की हत्या में 7 महिलाओं को दोषी पाया है। कोर्ट ने सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट का यह फैसला 13 साल बाद आया है। बुधवार को ADJ-9 की अदालत ने आरोपी सातों महिलाओं को सजा सुनाई। बता दें कि बच्ची के पिता का परिवार के लोगों से जमीन को लेकर विवाद था। 2009 में योगेंद्र यादव की बच्ची खाना लेकर अपने पिता के पास जा रही थी।

इसी दौरान बच्ची के पटिदार की 7 महिलाओं ने उसे रोक दिया और बेरहमी से पीटा। आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद बच्ची के परिवार ने 7 महिला को आरोपी बनाया। फिलहाल सभी महिला जमानत पर थी। कोर्ट के फैसले के बाद उनके वकील का कहना है कि देर है अंधेर नहीं। सातों महिलाओं को जो सजा मिली है वह इसके लायक हैं।

आज जिन महिलाओं को सजा मिली है। उसमें बुच्ची देवी,मुनर देवी, मनयोगिया देवी, सीता कुमारी, इंदु देवी, चघुरन देवी, भुखनी देवी शामिल है। सजा सूनाये जाने के बाद सभी महिलाओं को जेल भेज दिया है। 


Suggested News