बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दरभंगा में केंद्र सरकार पर जमकर बरसे माकपा नेता सीताराम येचुरी, कहा देश के संविधान और जनतंत्र पर मंडरा रहा खतरा

दरभंगा में केंद्र सरकार पर जमकर बरसे माकपा नेता सीताराम येचुरी, कहा देश के संविधान और जनतंत्र पर मंडरा रहा खतरा

DARBHANGA : सीपीएम दरभंगा जिला कमिटी के द्वारा लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान प्रेक्षा गृह ऑडिटोरियम हॉल में नागरिक जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में सीपीएम के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी, राज्य सचिव सीपीएम कामरेड ललन चौधरी, विधायक दल के नेता सत्तारूढ़ दल के सचेतक राज्य सचिव मंडल सदस्य अजय कुमार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में शिरकत करने आए अतिथियों को मिथिला के परंपरा के अनुसार पाग से सम्मानित किया गया।

वही कार्यक्रम के बाद सीपीएम के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी ने कहा कि आज के दिन एक खतरनाक परिस्थिति पैदा हुई है। हमारे देश की संविधान और जनतंत्र दोनों पर खतरा मंडरा रहा है। इस दोनों को बचाना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए अनिवार्य है की भाजपा को सत्ता से अलग और दूर रखे। इसी के मद्देनजर INDIA गठबंधन बना है। आज संविधान के ढांचे पर आक्रमण और हमला इसी सरकार के कारण हो रही है। संविधान के कारण जो संस्था स्वतंत्र होना चाहिए। उन सभी पर हमला है।

कामरेड सीताराम येचुरी ने कहा कि जनतंत्र के ऊपर इमरजेंसी के दौर से भी ज्यादा हमला हो रहा है। कहा की आज सबसे बड़ा राजनीतिक पार्टी ईडी है। राजनीतिक पार्टी का रूप हम इसीलिए कह रहे हैं कि किस पार्टी का गठबंधन किसके साथ होगा या नहीं होगा। 

येचुरी ने कहा की कौन नेता किसके साथ रहेगा। अगर वह नेता भाजपा के साथ रहेगा तो आप सही है। अगर वह नेता भाजपा के विरोध है तो उनके ऊपर लगे सभी आरोप सही है और उनको सजा मिलेगी। इसीलिए हम कहते हैं की सबसे बड़ा राजनीतिक दल यानी हथकंडा उनके पास ईडी है।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट 


Suggested News