बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद ने नीतीश सरकार पर कसा तंज, कहा बिहार में अपराध, भ्रष्टाचार एवं अफसरशाही चरम सीमा पार कर गई है

राजद ने नीतीश सरकार पर कसा तंज, कहा बिहार में अपराध, भ्रष्टाचार एवं अफसरशाही चरम सीमा पार कर गई है

DARBHANGA : राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि सूबे में डबल इंजन की सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी हैं। इसलिए जनता बदलाव की ओर देख रहीं हैं। उन्होंने कहा की कुशेश्वरस्थान एंव तारापुर उपचुनाव में हमारी पार्टी उम्मीदवारों  की जीत सुनिश्चित है। वे रविवार को पटना से कुशेश्वरस्थान जाने के क्रम में एक होटल में आयोजित अभिनंदन समारोह के मौके पर बोल रहें थें। 

उन्होंने कहा की भाजपा जदयू की सरकार में प्रदेश में अपराध, भ्रष्टाचार एवं अफसरशाही चरम सीमा पार कर गई है। वहीं विकास में भारी गिरावट आई है। वहीं उन्होंने राज्य में बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी को लेकर नीतीश कुमार की जमकर आलोचना की। स्वास्थ्य शिक्षा में गिरावट पर बोलते हुये कहा कि कोरोनाकाल में मरीजों को अपने हाल पर मरने के लिए छोड़ दिया गया।  कोविड काल में दूसरे प्रदेश से आए हुए मजदूरों को रोजगार देने का आश्वासन तो दिया गया था। लेकिन वह भी अभी तक जुमला साबित हुआ। वे लोग पुनः वापिस दूसरे प्रदेश चले भी गये। 

उन्होंने प्रदेश में लगातार हो रहे पुलिस बर्बरता को लेकर मुख्यमंत्री की आलोचना की। वहीं वे उपचुनाव के बाद बहुत जल्द ही हमारे तेज तर्रार युवा नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद की सरकार सूबे में बनेगी। इसको लेकर काफी आश्वस्त दिखें। इससे पूर्व अभिनंदन समारोह में राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर सीसी नागेंद्र ने पाग चादर माला एंव बुकें भेंट कर जोरदार अभिनंदन किया। वही मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर पटेल एंव जिलाध्यक्ष ने भी समारोह में लोगों को संबोधित किया। समारोह में  प्रदेश महासचिव राहत अली, मोहम्मद शकील, विवेकानंद मिश्र, महानगर अध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर एवं अमरनाथ यादव आदि मौजूद थें।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट 


Suggested News